- ज्ञानोदय विकास विद्यालय में लगा विज्ञान व शिल्प कला मेला
टीम एबीएन, बड़कागांव। ज्ञानोदय विकास विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट व शिल्प मेला का आयोजन प्राचार्य रियासत हसन, विद्यालय के सचिव सिकंदर सोनी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजन किया गया। इसका संचालन शिक्षक कुलदीप कुमार राणा ने किया।मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, विद्यालय के अध्यक्ष प्रवीण कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि एनटीपीसी के आर ओ मृत्युंजय कुमार, विधि विभाग के सतीश लाल, अरुण मुखर्जी, मुखिया रंजीत कुमार मेहता, अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव सिकंदर सोनी, संदीप कुमार कुशवाहा, बुद्धि नाथ महतो को शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने मेला को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालयों में विज्ञान एवं आर्ट शिल्प मेला लगाने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना में वृद्धि होती है। बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मेला में विज्ञान प्रदर्शनी के लिए 10 स्टाल एवं आर्ट शिल्प के लिए 7 स्टाल लगाये गये थे।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पर्यावरण प्रदूषण से बचाव, डे एंड नाइट, पानी बचाने, रोबोट जेसीबी मशीन, हाइ फाइ प्रोजेक्ट आदि विषयों पर बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी लगायी। बच्चे खुद से सामग्री तैयार कर मेला में बिक्री किया। विज्ञान प्रदर्शनी व शिल्प कला में भाग लेने वाले में मुख्य रूप से सोनम भवानी, पुष्पांजलि भवानी, आर्यन कुमार, सुनीता कुमारी, पीयूष वर्मा, सुशांत कुमार, जय हिंद कुमार, उदय कुमार, शुभम कुमार, आलोक कुमार, विधि कुमारी, निक्की कुमारी समेत अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मौके पर उप प्राचार्य अरुण कुमार भारती, शिक्षक शिक्षिकाओं में रिचा वर्मा, अनामिका कुमारी, रिंकी कुमारी, संजय दांगी, इंदु कुमारी, रूपा कुमारी समेत अभिभावक गण एवं ग्रामीण मौजूद थे।