Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विष्णुगढ़ : 40 किग्रा का केन बम बरामद, नक्सली पोस्टर से इलाके में दहशत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विष्णुगढ़ : 40 किग्रा का केन बम बरामद, नक्सली पोस्टर से इलाके में दहशत
विज्ञापन

टीम एबीएन, विष्णुगढ़। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खरकी में उग्रवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से खरकी स्कूल के समीप झाड़ियों में छुपा कर रखा गया एक 40 किलोग्राम का केन बम बरामद किया गया है। बरामद केन बम को झारखंड जगुआर के बीडीएस की टीम ने मौके पर आकर निष्क्रिय किया।
साथ में उग्रवादियों द्वारा कुछ पोस्टर (26) भी रखा गया था जिसमे पुलिस दलाल तथा अधिकारियों को निशाना बनाने की बात लिखी गई है। भाकपा माओवादी ने मौके पर छोड़े गये पोस्टर में कहा है कि पुलिस की दलाली करना बंद करें। वहीं जंगल में जेसीबी चलाने व जंगल जमीन हथियाने वाले को भाकपा माओवादी द्वारा जन अदालत लगाकर सजा दिए जाने की बात कही है। वहीं मनरेगा योजना पर भी दलाली पर अंकुश लगाने की बात कही है। नहीं तो अधिकारियों को मौत की सजा देने की बात पोस्टर के तहत कहा गया है। पुलिस दलालों को चुन चुन कर मारने की भी बात छोड़े गए पोस्टर में पोस्टर के तहत कहीं गई है। मामले पर 
अग्रेतर विधिक कार्रवाई किये जाने की जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,430