टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत चेडरा पंचायत भवन मे बृहस्पतिवार को मुखिया निर्मल कुमार की अध्यक्षता में सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) निर्माण हेतु पंचायत स्तरीय ग्रामसभा का आह्वान किया गया। जिसे ग्रामीणों एवं पंचायत जन प्रतिनिधि एवं वार्ड की उपस्थिति में मुखिया निर्मल कुमार के दिशा निर्देश में संपन्न हुई। इस बीच निर्मल कुमार की उपस्थिति में जनहित योजनाओं का चयन ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत की गई।
मौके पर रोजगार सेवक अली, पंचायत स्वयंसेवक सुनील कुमार, ग्यास सिंह, बेबी देवी, किरण देवी, पिंकी सिन्हा, पूर्णी देवी, पूनम कुमारी, रीता देवी, सुनीता देवी, जगदीश साहू, बाबूचंद राम, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, इत्यादि गणमान्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।