Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बिष्णुगढ़ : सिरय पंचायत भवन में 150 जरूरतमंदों को मिला कंबल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिष्णुगढ़ : सिरय पंचायत भवन में 150 जरूरतमंदों को मिला कंबल
विज्ञापन

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़। बिष्णुगढ़ के सिरह पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांवों में राज्य की हेमंत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत ब्लॉक स्तरीय द्वारा उपलब्ध कराये गये कंबल को पंचायत के मुखिया श्रीमती हेमंती देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अंजली देवी, सांसद प्रतिनिधि पूर्वी सुशील कुमार मंडल उपमुखिया द्वारका प्रजापति एवं सभी वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया। गरीब, निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध,असहाय, जरूरतमंद, लगभग ऐसे 150 ग्रामीणों को कंबल दिया। 
मुखिया श्रीमती हेमंती देवी एवं सांसद प्रतिनिधि पूर्वी सुशील कुमार मंडल जी ने कंबल देकर ग्रामीणों के बीच कहा कि अगले कुछ दिनों से काफी तेजी से ठंड दे रही है ठंड प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जिससे ऐसे में इस कपकपाहट ठंड में लोगो को ठंड से बचे रहने के लिए कंबल, शॉल व अलाव की काफी जरूरत है। जिससे सरकार द्वारा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कंबल दिया जा रहा है। कंबल  प्राप्त करने पर लोगों में काफी खुशी दिखो साथ ही ग्रामीणों लोगो ने मिलकर सरकार को आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
मौके पर मुखिया श्रीमती हेमंती देवी, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती अंजनी देवी, वार्ड सदस्य श्रीमती सुकरी देवी, जयंती देवी, उमा देवी, विनय कुमार, दशरथ महतो, उप मुखिया द्वारिका प्रजापति, सांसद प्रतिनिधि पूर्वी सुशील कुमार मंडल, इंद्र देव महतो, बालदेव राज मेहता इत्यादि सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,872