टीम एबीएन, दारू। दारू प्रखंड के जेएसपीएलएस द्वारा संचालित हरली कलस्टर में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा की गयी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रवजल्लित कर किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्या गीता देवी, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, हरली पंचायत मुखिया फरजाना खातुन, जिनगा पंचायत मुखिया पिंकी देवी, दारू पंचायत मुखिया सुनील कुमार, बीपीएम सुनील राणा, पत्रकार रौशन सिन्हा को फूल माल्यार्पण तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समूह की दीदियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। कार्यक्रम का संचालन गुड़िया साहू ने किया।
महिला संगठन की कोषाध्यक्ष रंभा देवी ने वार्षिक आय व्यय का लेखा जोखा वहां उपस्थित अतिथियों और समूह की दीदियों के बीच प्रस्तुत किया। प्रखंड में 14 वीओ में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन वीओ हरली वीओ, जोहानिया वीओ और पिपचो वीओ के सदस्य दीदियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
बीपीएम सुनील राणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी समूह की दिदिया बहुत ही मेहनत के साथ एक साथ मिलकर काम कर रही है। आप जो अपने समूह के माध्यम से 10-10 रुपये जमा करते है, उन्हीं पैसे को ऋण के माध्यम से समूह को दिया जाता है जिससे महिलाएं खुद का रोजगार कर स्वालंबी बनें।
विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू ने समूह और संगठन की शक्तियों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अकेले होकर कुछ नहीं कर पाती थी, लेकिन आज आप एक संगठन के साथ जुड़ कर समूह के रूप में काम कर रही है। समूह के साथ काम करने से बड़े से बड़े काम को आप आसानी से कर सकते हैं। पत्रकार रौशन सिन्हा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरे भारत मे महिला सशक्तिकरण देखने को मिल रहा है जहां पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी आज अपने घरों से बाहर निकल कर अपने परिवार के लिए आर्थिक सहयोग कर रही है। आज हर क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। सभा मे उपस्थित अतिथियों ने भी बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा सचिव संतोषी देवी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से अध्यक्ष काजल देवी बिंदु देवी, गुड़िया साहू, ललिता वर्मा, बबलू कुमार, जिला देवी, बबिता देवी, पुष्पा कुशवाहा, ममता देवी सहित ई सी सदस्य तथा सैकड़ों की संख्या में समूह की दीदियां उपस्थित थी।