Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : ट्रक-हाइवा की टक्कर में बाल-बाल बचे चालक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : ट्रक-हाइवा की टक्कर में बाल-बाल बचे चालक
विज्ञापन

टीम एबीएन, टाटीझरिया। एनएच -100 के नायक प्रधान जी गुलाबजामुन वाला होटल टाटीझरिया के सामने बुधवार की रात 11:30 बजे अपराह्न कोयला लदे ट्रक (जेएच 13 एफ 8399) और हाईवा (जेएच 02 एक्यू 9210) में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसमें सवार दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गये। 
जानकारी के अनुसार ट्रक आम्रपाली से बंगाल जा रही थी और हाईवा टाटीझरिया के मुरूमातु से मेरू जा रही थी। ट्रक चालक और प्रत्यक्षदर्शी होटलकर्मियों के अनुसार ट्रक दुर्घटनास्थल के पहले पुलिया के पास अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही हाईवा से जा टकराई। ट्रक और हाईवा दोनों वाहनों में सिर्फ चालक ही सवार थे। इनमें ट्रक चालक के अंगुली जख्मी हो गया है। 
दुर्घटना की सूचना मिलने पर राहत कार्य में मुखिया सुरेश यादव, चंद्रदेव यादव, अनिल मेहता, सुमन मेहता, अमृत प्रसाद, पंकज कुमार, टाटीझरिया पुलिस व अन्य जुट गई थी।
बता दें कि एनएच-100 के पुल-पुलियों के पास सडक के समतलीकरण नहीं होने के कारण तेज रफ्तार वाहनों का आये दिन दुर्घटनाएं होती है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी मरम्मति करने की मांग की परंतु विभाग ने अब तक कोई पहल नहीं की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,361