Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : पुलिस की सख्ती के बावजूद जारी है कोयले की तस्करी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : पुलिस की सख्ती के बावजूद जारी है कोयले की तस्करी
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र में पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग के द्वारा कोयला तस्करी पर कार्रवाई करने और अंकुश लगाने के बावजूद दोनों विभाग के आंखों में धूल झोंककर कोयला तस्कर बेखौफ तस्करी करने में लगे हैं। दोनों विभाग के लोग पकड़ने के प्रयास तो करते हैं। लेकिन कोयला चोर थाना और सीसीएल सुरक्षा विभाग के पदाधिकारियों को आंखों में धूल झोंककर जंगली रास्तों से टेंपू, बाइक, ट्रैक्टर, 407, 907 और साइकिल गुजर जाते हैं। कोयला तस्कर जानते हैं कि रात में पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग के लोग जंगल में छापेमारी करने नहीं जा सकती है। जिसका मौका का फायदा उठा रहे हैं कोयला तस्कर। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस पर रोक लगाने के लिए जान को जोखिम में डालने के बराबर है। 
सूत्र आगे बताते हैं कि पुलिस और सीसीएल सुरक्षा विभाग इस तस्करी को रोक पाना इनकी बस की बात नहीं है। कारण की जितने वाहन कोयला लेकर चलते हैं सभी जंगली रास्ते होकर जाते हैं। जिस कारण दोनों विभाग के लोग जान को जोखिम में डालना नहीं चाहते हैं। कोयला तस्कर जानते हैं कि दोनों विभाग के लोग दिन में ही कार्रवाई कर सकते हैं। रात में इनकी औकात नहीं है। जिस कारण कोयला तस्कर बेखौफ इस कार्य को गति दे रहे हैं। दोनों विभाग मूकदर्शक बनकर देखना मजबूरी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,939