Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : भाजपा की विरोध रैली में लगे हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ... के नारे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : भाजपा की विरोध रैली में लगे हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ... के नारे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ भाजपा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। धनबाद, रामगढ़, देवघर, जामताड़ा, गढ़वा, लोहरदगा और बोकारो में विरोध रैली निकाली गई जहां पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ... के नारे लगाये।

धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर रैली का नेतृत्व करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि झारखंड में मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने के लिए लोग सड़कों पर उतर आये हैं।

उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन के शासन में राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और खदानों व खनिजों की लूट चरम पर पहुंच गई है। भाजपा की रैली 21 नवंबर को शुरू हुई थी और 25 नवंबर को खत्म होगी। हजारीबाग से सांसद जयंत सिन्हा ने रामगढ़ जिले में रैली का नेतृत्व किया। सिन्हा ने कहा कि झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,225