Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बिष्णुगढ़ : स्थायी लोक अदालत से 75 लाख की ऋण वसूली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बिष्णुगढ़ : स्थायी लोक अदालत से 75 लाख की ऋण वसूली
विज्ञापन
  • छूटे हुए खाताधारक को स्थानीय शाखा में समझौता कराने का निर्देश
  • 152 लोगों ने अपने लोन संबंधित मामले को लोक अदालत के जरिए निष्पादित करवाया

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड सभागार में स्थाई लोक अदालत का  आयोजन बुधवार को किया गया। स्थाई लोक अदालत में हजारीबाग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन लाल श्रीवास्तव और हजारीबाग बैंक आॅफ इंडिया शाखा के एलडीएम सुधाकर पांडे की उपस्थिति में स्थाई लोक अदालत का संचालन किया गया। 

स्थाई लोक अदालत के जरिए कुल 165 खाताधारकों के लोन संबंधित मामलों का निष्पादन आॅन द स्पॉट  किया गया। 
एलडीएमएस सुधाकर पांडे ने बताया कि बिष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के तीन बैंक आॅफ इंडिया के शाखा अंतर्गत लगभग 965 खाताधारकों को लोन संबंधित मामले को लेकर पूर्व में नोटिस की गई थी। साथ ही  पूरे प्रखंड क्षेत्र में स्थाई लोक अदालत के जरिए लोन संबंधित मामले को निपटाने के लिए जोर-शोर से माइक द्वारा प्रचार-प्रसार भी करवाया गया था इसके तहत बुधवार को प्रखंड सभागार में 165 खाताधारकों के लोन संबंधित मामले आसान सुलह और समझौते के जरिए कर तकरीबन 75 लाख रु  की वसूली की गई। 
हजारीबाग बैंक आॅफ इंडिया शाखा के एलडीएम सुधाकर पांडे ने बताया कि प्रखंड स्तरीय लोक अदालत के जरिए मामलों का निष्पादन ग्राहकों के सुलभता के लिए आयोजन किया गया था, ताकि ग्राहकों को समय और  पैसे की बचत हो सके। ग्राहकों से अपील करते हुए श्री पांडे ने कहा कि जितने लोग लोक अदालत में किसी कारण से शामिल नहीं हो सके और अपने लोन सम्बंधित मामले का समझौता के जरिए नहीं करा सके वे अपने नजदीकी शाखा में जाकर आसान समझौता के तहत लोन संबंधित मामले को निपटारा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में नवादा बैंक आॅफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर अमर कुमार, अचलजमु बैंक आॅफ इंडिया और विष्णुगढ़ बैंक आॅफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अजय कुमार यादव के अलावे  सुजीत कुमार, अखिलेश कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार कैशियर बैजनाथ राम, अचलजमु शाखा ब्रांच मैनेजर समेत बैंकों के सहायक और कर्मचारी शामिल थे। तो वहीं लोक अदालत के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन ललन लाल श्रीवास्तव  बैंक के पैनल लॉयर कुमार रंजन, दीपक सिन्हा, सहायक मनोज सिन्हा की प्रमुख भागीदारी रही।

विज्ञापन