टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव थाना क्षेत्र के सिरमा पंचायत भवन में सोलर प्लेट चोरी एवं एक अन्य मामले में पुलिस ने छापामारी कर 24 घंटे के अंदर 2 लोगों को गिरफ्तार कर हजारीबाग जेल भेजा। बड़कागांव इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस ने छापामारी करते हुए पंचायत भवन से हुई चोरी मामले में बड़कागांव थाना कांड संख्या 284 आॅब्लिक 22 धारा 379 461 के तहत एक सोलर प्लेट 2 बैटरी जब्त करते हुए छावनी टोला पगार 37 वर्षीय मोहम्मद अब्बास अंसारी पिता शुभरात्रि मियां को गिरफ्तार किया गया।
जबकि दूसरा मामला बड़कागांव थाना कांड संख्या 285 आॅब्लिक 22 धारा 457, 380, 34 भादवि के तहत छापामारी करते हुए शर्मा निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद इरफान खान पिता स्वर्गीय अशरफ अली को गिरफ्तार करते हुए 26 प्रकार के घरेलू हरिया बर्तन डेगची, 1 स्टेप लेजर, आयरन, गैस बत्ती, स्टील का छोटा ड्रम, बाल्टी, कढ़ाई, छोलनी आदि सामग्री बरामद की गई।
छापामारी दल में एसआई अभय कुमार, प्रेम कुमार, एएसआई शिवानंद एवं सशस्त्र बल शामिल थे। इस संबंध में बड़कागांव के इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में छापामारी जारी है। घटना से संबंधित और चोरों को बहुत जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।