Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय में किया 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : विधायक अंबा प्रसाद ने प्रखंड मुख्यालय में किया 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय में विधायक अंबा प्रसाद ने प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार और गांव पंचायत से आने वाले फरियादी ग्रामीणों की समस्या को हल करना प्राथमिकता होनी चाहिए। 
विधायक ने कहा कि बीस सूत्री का कार्यालय प्रखंड मुख्यालय में होने से जनसमस्याओं को सुलझाने में काफी सहूलियत होगी तथा पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। वहीं इससे पूर्व बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 
मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, बाबर खान, प्रखंड सचिव बासुदेव यादव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, शमशेर आलम, मोहम्मद अहमदउल्लाह, अशोक गुप्ता, जगेश्वर महतो, पवन तुरी, जमाल सगीर, संजय साव, जूठन साहू, विष्णु दयाल राणा, द्वारिका महतो, अजय पासवान, कामेश्वर सिंह, मोहम्मद तसलीम, दिलीप कुमार, मोहम्मद कमरुद्दीन, शाहिना खातून, छोटे खान, ओम प्रकाश प्रसाद, दिलीप महतो, त्रिलोकी साव, बबलू कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन