टीम एबीएन, ईचाक (हजारीबाग)। गुंजा गांव निवासी विनय कुमार पिता भोला महतो मां शीलावती देवी का पुत्र नीट परीक्षा पास कर प्रखंड के साथ-साथ जिला में नाम रोशन किया। मां गृहणी है एवं पिता सीसीएल रिटायरमेंट है। विनय मैट्रिक की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल केदला एवं इंटर कोटा राजस्थान से किया है।
यह परीक्षा सेंट्रल से लिया गया था जो झारखंड में जनरल से 226वां रैंक एवं ओबीसी में 42वां रेंक है। विनय तीन भाई एवं एक बहन है जो काफी पढ़ने लिखने में लगन सील थे। विनय का नामांकन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में होना तय हुआ है, इसका श्रेय अपने माता-पिता को दिया।