Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : 24 घण्टे में मिले सात नये संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कोरोना : 24 घण्टे में मिले सात नये संक्रमित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना के सात नये केस मिले हैं। इनमें धनबाद में छह और कोडरमा से एक कुल सात नये मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि इन 24 घंटों में कोरोना का एक मरीज स्वस्थ हुआ है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख 42 हजार 565 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़ 29 लाख, सात हजार 177 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 18 सक्रिय केस हैं। कोरोना से चार लाख 37 हजार 216 मरीज ठीक हुए हैं। 

हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.79 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,307