टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कक्ष में विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा की अध्यक्षता में कल कर्जन ग्राउंड हजारीबाग में होने वाले राज्य सरकार के वर्तमान नीतियों तथा पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक फैले भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी के खिलाफ एकदिवसीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर कटकमसांडी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बैठक हुई। जिसमें आज प्रखंड क्षेत्र से लगभग 500 से एक हजार के बीच में पुरुष एवं महिलाओं को यहां से ले जाने के लिए तथा इसके प्रचार-प्रसार के लिए चर्चा की गई। इसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग पूरा प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा इस आंदोलन में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
बैठक में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, प्रमुख ममता देवी, पूर्व मुखिया शाहपुर प्रेमचंद प्रसाद पूर्व मुखिया लूपुंग दिलीप रवि, पंचायत समिति सदस्य पबरा प्रयाग पासवान, पंचायत समिति सदस्य शाहपुर सुदर्शन रविदास, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ढोठवा सोहर राणा, ढोठवा मुखिया जयप्रकाश केसरी, उप प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, मिथलेश राणा, अनुराग मितल तथा भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।