Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरकट्ठा : पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13वीं पुण्यतिथि मनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरकट्ठा : पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13वीं पुण्यतिथि मनी
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। पूर्व विधायक चितरंजन यादव की 13 वीं पुण्यतिथि चटकरी में मनाई गई। पुण्यतिथि कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व सीएम रघुवर दास, हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, नागेंद्र महतो समेत भाजपा के कई नेता शामिल हुए। 
पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व पूर्व विधायक चितरंजन यादव की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 
कार्यक्रम में बरकट्ठा, चलकुशा, जयनगर, चंदवारा, इचाक, दारू प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता सहमिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर स्व चितरंजन यादव के विधायक पुत्र अमित कुमार यादव ने भंडारे का आयोजन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,522