Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मेरु बीएसएफ रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मेरु बीएसएफ रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग मेरु स्थित बीएसएफ सीमा प्रिया हॉल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का आॅनलाइन उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री अपने भाषण में कहा कि रोजगार मेले में देश के 45 शहरों में 71000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र आज दिए जा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले महीने केंद्र सरकार 75000 नियुक्ति पत्र बांटे थे। केंद्र सरकार हमेशा मिशन मोड में काम कर रही है। 
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत एक विकसित देश होगा। अभी सरकार दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य पर काम कर रही है। मेरु बीएसएफ रोजगार मेले में 254 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया जो भिन्न-भिन्न क्षेत्र जैसे बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, रेलवे टेक्नीशियन, बोकारो स्टील प्लांट, रेलवे, एम्स, आसाम राइफल्स, बैंक इत्यादि से थे। 

मेले में मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी, बीएसएफ आईजी पीएस बैश, सदर विधायक मनीष जायसवाल, मांडू विधायक जयप्रकाश पटेल, हजारीबाग मेयर रोशनी तिर्की, जिला परिषद उमेश प्रसाद, बीएसएफ के अधिकारीगण, सैकड़ों नियुक्ति पत्र पाने वाले युवा और उनके अभिभावक मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,780