टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न अवैध खनन एवं तुष्टीकरण के विरोध में 17 नवंबर से 23 नवंबर 2022 तक जिला मुख्यालयों में जोरदार धरना एवं प्रदर्शन के प्राप्त निर्देशानुसार 23 नवंबर 2022 दिन बुधवार समय 10:30 बजे तक जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन सफल करने हेतु दिनांक 22 नवंबर 2022 दिन मंगलवार समय 11:30 बजे श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रमुआ के प्रांगण में तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने तथा संचालन महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने किया।
बैठक में मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में हेमन्त सोरेन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय में आहूत धरने को पूर्ण रूप से सफल करने का संकल्प लिया गया। पंचायत स्तर के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अधिक से अधिक मात्रा लोगों को धरने शामिल करने की अपील मंडल अध्यक्ष ने की।
बैठक में निर्णयानुसार 23 नवंबर सुबह 9 बजे पूर्वाह्न दुर्गा मंदिर प्राँगण में एकत्रित होकर हजारीबाग प्रस्थान किया जायेगा।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि मधुसुदन प्रसाद, पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार महतो, जिला अल्पसंख्यक मंत्री शेख मेराज, मंत्री राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री दीपक रजक, भाजयुमो मंत्री कन्हाई यादव, तारकेश्वर महतो, किशोर कुमार मंडल, टेकलाल राम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।