Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर के एक गोदाम में 53 लाख डाका

जमशेदपुर के एक गोदाम में 53 लाख डाका
विज्ञापन
जमशेदपुर। 20 की संख्‍या में ट्रक में सवार होकर डकैत एक गोदाम में पहुंचे। यहां मौजूद गार्ड समेत 3 कर्मियों को पहले बंधक बनाया, फिर गोदाम में रखे लगभग 53 लाख का माल लूटकर फरार हो गये। इतना ही नहीं भागने के दौरान डकैत कर्मियों की बाइक लेकर भी भाग गये। घटना जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत शंकर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टिमकेन के भिलाई पहाड़ी स्थित गोदाम में 2 सितंबर की रात घटी। घटना की सूचना पुलिस को बुधवार को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोदाम का मुआयना किया और मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। डकैती टिमकेन के गोदाम ब्रांच नंबर 253, 255, 258 में हुई, जहां माल रखा हुआ था। जानकारी के अनुसार जिस ट्रक पर सवार होकर डकैत आए थे, उसमें पश्चिम बंगाल का नंबर था, लेकिन गोदाम में आए अपराधी आपस में हिंदी में बात कर रहे थे। यहां याद दिला दें कि इससे पहले 19 नवंबर 2020 को ठीक इसी तरह की घटना को सरायकेला-खरसावां के चांडिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ में अंजाम दिया गया था। यहां निजी एसकेएफ इंडिया लिमिटेड के गोदाम में डकैती की गयी थी। इस घटना को कुख्यात बदमाश सोनू मिश्रा उर्फ डेंगू गिरोह ने अंजाम दिया था। इस कांड में सोनू, छोटू कुमार, सूरज महतो, ढालचंद महतो को भी गिरफ्तार किया है। डकैती कांड में कुल 12 बदमाश शामिल थे, जिनमें से आठ अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। आशंका है इसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,093