टीम एबीएन, लातेहार (हजारीबाग)। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटपुलिया से थोड़ी दूर पर तीसरे रेलवे लाइन निर्माण कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने जला दिया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है।
बताया जाता है कि माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, नक्सलियों ने किन-किन वाहनों को जलाया है इसकी पुष्ट जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने एक पोकलेन, एक जेसीबी मशीन और एक जनरेटर को जलाया है। घटनास्थल सुदूरवर्ती इलाका होने के कारण पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।