Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चाईबासा : उपायुक्त ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चाईबासा : उपायुक्त ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
विज्ञापन

टीम एबीएन, चाईबासा/रांची। पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता एवं सहायक समाहर्ता ओम प्रकाश गुप्ता (भाप्रसे), चक्रधरपुर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल, चाईबासा पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जैसन होरो सहित सहायक/कनीय अभियंता की उपस्थिति में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों का समीक्षा किया गया।

बैठक उपरांत उपायुक्त ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला अंतर्गत सभी घरों में नल के माध्यम से जल संयोजित करने के तहत जितने भी मल्टी विलेज स्कीम एवं सिंगल विलेज स्कीम संचालित हैं या योजनाबद्ध हैं उन सभी का समीक्षा किया गया है। उन्होंने बताया कि समीक्षा के क्रम में जिन भी योजनाओं का स्वीकृति उपरांत अभी तक निविदा जारी नहीं किया गया है, उन सभी का यथाशीघ्र निविदा जारी करने और जिन योजनाओं में कार्य प्रगति पर है, उसे तय समय में पूरा करने का निर्देश दोनों प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कुल 33 गांव ऐसे हैं, जहां जल संयोजन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा ग्राम सभा के माध्यम से उनके सर्टिफिकेशन का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आच्छादित गांव का ग्रामसभा के माध्यम से सर्टिफिकेशन करवाना आवश्यक है, के संदर्भ में भी अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन