Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही : हेल्थ वेलनेस सेंटर में मना परिवार कल्याण दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही : हेल्थ वेलनेस सेंटर में मना परिवार कल्याण दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरचू के विभिन्न हेल्थ वेलनेस सेंटर में 21 नवम्बर को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीचीकला, कजरी दिगवार, बासाडीह, हेसालोंग सहित विभिन्न हेल्थ वेलनेस सेंटर में परिवार कल्याण दिवस मनाया गया।

मौके पर हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती, धातृ, किशोरियों आदि महिलाओं को  स्वास्थ्य सम्बंधित के अलावे प्रजनन रोकथाम आदि को लेकर विस्तार पूर्वक से बतलाया गया।

वहीं नवनियुक्त योग शिक्षक विजय कुमार दास ने उपस्थित महिलाओं को योग की तकनीक व योग की महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया। योग शिक्षक श्री दास ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को नियमित योग करने की जरूरत है। सभी कोई नियमित योग करें। स्वास्थ्य से कोई बड़ा धन नही होता है। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर कजरी में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएचओ अशिशोम जोजो ने विस्तारपूर्वक बतलाया गया। इसके अलावे हेल्थ वेलनेस सेंटर चीचीकला में सीएचओ शुशाना कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके अलावे हेल्थ वेलनेस सेंटर दिगवार में सीएचओ सुमन कुजूर ने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को  स्वास्थ्य सम्बंधी के साथ -साथ फैमली प्लांनिग, रोकथाम व अन्य सम्बंधित समस्याओं पर बतलाया गया। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर बासाडीह में सीएचओ सीता कुमारी ने का परिवार कल्याण से सम्बंधित लाभ, फायदे व इससे बचने की तरकीब को विस्तार पूर्वक बतलाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएचओ शुशाना कश्यप, सीता कुमारी, अशिशोम जोजो, सुमन कुजूर, एएनएम रेखा कुमारी, प्रीति कुमारी, रीना कुमारी, आरती कुमारी, योग शिक्षक विजय कुमार दास, सहिया साथी गुलाबी किस्कू, सहिया यशोदा देवी, मैनो मुर्मू, सफिया नूरी, सुशीला कुमारी, किरण कुमारी, यास्मीन परवीन, रजनी मरांडी, सरिता हेम्ब्रम, यास्मिना खातुन, संगीता देवी सहित कई महिला व किशोरी आदि शामिल थे। वहीं उत्कृष्ट सवाल-जवाब देने वाले महिलाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,714