Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

UP चुनाव सह प्रभारी बनी अन्नपूर्णा देवी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
UP चुनाव सह प्रभारी बनी अन्नपूर्णा देवी
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और झारखंड से बीजेपी सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सिर्फ नेताओं को धन्यवाद देती हूं कि मुझे उत्तर प्रदेश में बीजेपी का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। मुझसे जो भी उम्मीदें हैं, उस पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी. पार्टी के लिए वहां मजबूती से काम करूंगी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय मंत्री हैं। उन्हीं के विभाग में मैं राज्य मंत्री हूं। उनको यूपी में चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनका राजनीति में बहुत लंबा अनुभव रहा है। यूपी में उनके मार्गदर्शन में काम करुंगी यूपी में बीजेपी की सरकार हर मोर्चे पर मजबूती से काम कर रही है सुशासन, विकास के मुद्दे पर हम लोग वहां चुनाव लड़ेंगे। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता यूपी में मजबूती से काम करेंगे. यूपी में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,945