Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मातम

गिरिडीह : ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मातम
विज्ञापन

नहाने के दौरान हुआ हादसा 
टीम एबीएन, गिरिडीह/रांची। गिरिडीह जिले के जमुआ थाना इलाके के ओराडी डैम में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी है। पुलिस ने रविवार को बताया कि जमुआ बाजार चौक के चार नाबालिग बच्चे किसी को बताये बगैर ओराड़ी डैम नहाने चले गये। इसमें दो बच्चे तो बाहर निकल कर घर भी चले गये जबकि दो और बच्चे गहराई में जाने के क्रम में डूब गये। फिलहाल, दोनों की पहचान नहीं हो पायी है। 

सूत्रों ने बताया कि मृत बच्चों की उम्र 10 से 12 के बीच बतायी जा रही है। हालांकि, डैम की गहराई अधिक होने के कारण शवों को बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। इस बीच गिरिडीह जिला मुख्यालय के खंडोली डैम से गोताखोरों की टीम को ओरादी डैम पर पहुंच कर शवों को निकाल लिया है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.