Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : झरपो में विहिप- बजरंग दल ने चलाया हितचिंतक सदस्यता अभियान

टाटीझरिया : झरपो में विहिप- बजरंग दल ने चलाया हितचिंतक सदस्यता अभियान
विज्ञापन
  • 20 रुपये की रसीद कटवाकर हिन्दू हित में दिया अपना योगदान

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखण्ड के झरपो पंचायत के बुधबाजार प्रांगण झरपो गांव में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पंचायत अध्यक्ष  साहिल रंजन ने हिंदू हितचिंतक सदस्यता अभियान चलाया। 

अभियान के दौरान स्वेच्छापूर्वक लोगों ने 20 रुपये की रसीद कटवाकर हिन्दू हित में अपना योगदान राशि देकर सनातन  अर्थात हिंदू धर्म रक्षा, प्रचार- प्रसार करने का संकल्प लिया। 

मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता गोपाल विश्वकर्मा, कृष्णा प्रसाद, उमेश पांडेय, गुलाब कुमार, राजेश प्रसाद, पप्पू पांडेय, सूरज कुमार, संदीप पांडेय, सन्नी कुमार, रोहित कुमार समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.