टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन उच्च विद्यालय बरका खुर्द के मैदान में किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बरका खुर्द डाडीघाघर दरिया एवं बरका कला पंचायत के महिला एवं पुरुष टीम शामिल हुई। जिसका विधिवत उद्घाटन बरका खुर्द मुखिया सीता कुमारी डाड़ीघाघर मुखिया नंदकिशोर मेहता उर्फ नंद बाबा, बरकाकाना मुखिया सिकंदर राम, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार मेहता, धीरज रजक, भाजपा युवा नेता सह समाजसेवी ओम प्रकाश मेहता, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि छत्रधारी मेहता, मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत मेहता ने किक मार कर किया।
सर्वप्रथम लॉटरी के माध्यम से महिला टीम चयनित किया गया। जिसमें पहला मैच बरका कला बनाम दरिया पंचायत की महिला टीम खेली, जिसमें बरकाकला पंचायत की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच दरिया बनाम बरका खुर्द पंचायत की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बरका खुर्द की टीम विजयी हुई। फिर फाइनल मैच बरका कला एवं बरका खुर्द पंचायत के बीच हुआ, जिसमें पेनाल्टी के माध्यम से बरका कला की टीम विजय हुई।
ठीक उसी प्रकार पुरुषों की टीम के साथ भी लॉटरी के माध्यम से टीम चयनित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम डाड़ीघाघर बनाम बरका कला पंचायत की टीम खेली, जिसमें डाडीघाघर पंचायत की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच बरका कला बनाम बरका खुर्द पंचायत की टीम खेली जिसमें बरका कला पंचायत की टीम विजई हुई फिर फाइनल मैच डाडीघाघर एवं बरका कला पंचायत के बीच हुई जिसमें पुरुष टीम भी पेनल्टी के माध्यम से बरका कला पंचायत की टीम विजेता घोषित हुई।
मौके पर उपस्थित मुखियाओं ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए न कि ईर्ष्या की भावना से यह एक बहुत बढ़िया पहल है, जिससे यहां के खिलाड़ी निकल कर प्रखंड जिला एवं राज्य स्तर तक भी खेल सकते हैं। इस टूर्नामेंट में पुरुष एवं महिला की दोनों टीमों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे भी ऐसा हो इसके लिए हमलोग हमेशा प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर मौजूद भाजपा युवा नेता ओम प्रकाश मेहता ने कहा कि इस क्षेत्र में भी खिलाड़ियों की कमी नहीं है। सिर्फ हम सबों को मिल-जुलकर खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है। इसके लिए हम सब लोग का कर्तव्य और दायित्व होना चाहिए। अंत में अतिथियों के द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड के साथ-साथ अन्य पंचायत के टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी शील्ड पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक बच्चू राम, संतोष कुमार मेहता, महिला नेत्री बबीता देवी, रामेश्वर महतो, रानी कुमारी, सोमर गंझू, गाजो भोक्ता, अरविंद कुमार मेहता समेत दर्जनों लोग शामिल थे।