Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुमला में 25 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला में 25 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गुमला। पुलिस ने संगम उरांव के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने केवल इसलिए संगम की हत्या की थी कि उसने अंडा खाने के बाद 25 रुपए दुकानदार को देने के लिए उसे बोला था। आरोपी ने 1 सितंबर को कुल्हाड़ी से वार कर संगम को घायल कर दिया था। इसके बाद जख्मी हालत में ही उसे कुएं में फेंक दिया था। यह जानकारी बुधवार को एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी प्रेमचंद भगत उर्फ छोटना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को संगम की मां इंदु देवी ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा 1 सितंबर को अपने दोस्त आनंद व जितिया के साथ घर से निकला था। काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला। इसके बाद उसका शव कुएं से मिला। इस सूचना पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी। इसके बाद पुलिस ने आनंद व जितिया से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों 1 सितंबर को आदर बाजार गए थे। जहां पर खाने पीने के बाद शाम को वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पौड़ी सरना के पास प्रेमचंद भगत उर्फ छोटना भी वहां आ गया। सभी ने अंडा खाया। इसके बाद संगम ने 25 रुपए प्रेमचंद को देने के लिए बोला। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आनंद व जितिया वहीं पर रुक गए और प्रेमचंद, संगम के साथ बाइक से चला गया। जब पुलिस ने प्रेमचंद से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उस दिन उसने संगम को करम टोली पुलिया के पास बाइक से नीचे उतार दिया और कहा कि वो बाइक घर पर छोड़ आ रहा है। घर से वो कुल्हाड़ी लेकर आया और संगम पर दो बार वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन