टीम एबीएन, हजारीबाग। एनटीपीसी में कार्यरत मजदूरों की समस्या को लेकर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने रांची स्थित एनटीपीसी के रीजनल डायरेक्टर पार्थी मजूमदार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मजदूरों का बात रखते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।
वेबरीज आॅपरेटर को हाई पावर कमेटी के अंतर्गत वेतन का भुगतान नाइट अल्लावेंस की सुविधा दिया जाय। पार्थी मजूमदार ने आश्वस्त किया कि सभी मांगें जायज है जल्द ही एक मीटिंग बुलाकर समस्या पर विचार किया जायेगा।