टीम एबीएन, रांची। वार्ड संख्या 9 से पार्षद के भावी प्रत्याशी मोनु सिंह ने आगामी वार्ड पार्षद के लिए दावेदारी पेश की है। वहीं आज रांची युनिवर्सिटी कॉलोनी स्थित श्री राम जानकी सह शनि मंदिर प्रांगण में इन्होंने जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर मोहित दुबे, काली दा, संगीता सिंह, पंडित रमेश दुबे, पंडित विकास भार्गव, छवि विश्वकर्मा, आदि उपस्थित थे। यह जानकारी राजा दुबे ने दी।