भारत को जानो प्रतियोगिता-2022 कल डीपीएस में

भारत को जानो प्रतियोगिता-2022 कल डीपीएस में
 

टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद्, झारखंड प्रांत का प्रांत-स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता- 2022 का आयोजन 20 नवंबर  2022 (दिन- रविवार) को दिल्ली पब्लिक स्कूल, सैटेलाइट कॉलोनी (सेल-टाउनशीप), रांची में होने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी शशांकानंद जी महाराज, वरिष्ठ संयासी, रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन और विशिष्ट अतिथि सीए विनोद कुमार गाड्यान, सचिव, चिन्मय सेवा ट्रस्ट, रांची एवं भारत विकास परिषद, ग्रामीण विकास के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन जीपी सिंह होंगे। 

बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान पंजीकरण एवं जलपान : प्रात: 8.45 - 9.45 बजे, कार्यक्रम का शुभारंभ : प्रात: 10 बजे, भोजनावकाश : दोपहर 1.30 से 2 बजे, संध्या अल्पाहार - 4 से 4.30 बजे एवं कार्यक्रम समाप्ति- 4.30 बजे अपराह्न में होगी। उक्त जानकारी परिषद के महासचिव सह प्रांत प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा (07903083577 / 09835376044) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.