Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : नाबालिग पर खौलता तेल फेंका, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

पलामू : नाबालिग पर खौलता तेल फेंका,  गंभीर हालत में रिम्स रेफर
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। दुकान लगाने के विवाद में एक शख्स ने नाबालिग पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इस घटना में नाबालिग के शरीर का 50 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां से डॉक्टर्स ने बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया है। 
बता दें कि तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा 2 में दुर्गा पूजा के दौरान से ऋषिकेश पासवान और प्रसाद साव होटल चला रहे हैं। प्रसाद साव ऋषिकेश पासवान द्वारा होटल लगाये जाने का विरोध कर रहे थे। इधर, ऋषिकेश पासवान अपनी मां के साथ मिलकर होटल में पकौड़े छान रहा था। इसी दौरान प्रसाद साव और उनके बेटे पहुंचे और विरोध करने लगे। ऋषिकेश पासवान का आरोप है कि इसी विवाद में प्रसाद साव के बेटे ने उसके ऊपर खौलता हुआ तेल फेंक दिया।

ऋषिकेश पासवान ने बताया कि वह नाबालिग है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से तेल से जल गये हैं। पूरे मामले में मेदिनीनगर टाउन थाना पुलिस ने झुलसे किशोर का बयान दर्ज किया है। बयान लेने के बाद टाउन थाने की पुलिस ने पूरे मामले को तरहसी थाने को भेज दिया है। घटना के बाद ऋषिकेश के परिवार के लोगों ने पूरे मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। ऋषिकेश का इलाज एमएनसीएच के बर्न वार्ड में चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,058