Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि : अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज चैंपियन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि : अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में  मारवाड़ी कॉलेज चैंपियन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया डोरंडा कॉलेज के तत्वाधान में खेले जा रही इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच आज मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने गत वर्ष के उपविजेता एसएस मेमोरियल कॉलेज को 50 रनों से पराजित कर खिताब पर अपना अधिकार जमाया।

मारवाड़ी कॉलेज के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम 32.2 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। जवाब में एसएस मेमोरियल की टीम 29.4 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई। मारवाड़ी कॉलेज के लिए शुभम ने 59 और सर्वेश ने 35 रनों का योगदान किया।शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके राहुल को 3 संदीप और अमन को दो-दो विकेट मिले।

वहीं एस एस मेमोरियल के लिए कप्तान नगेंद्र ने 36 संदीप ने 25 रनों का योगदान किया। शुभम दुबे ने 5 रन देकर 3 राम रोशन ने किस रंग के 2 और अमन ने 20 रन देकर दो विकेट लिए शुभम को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। वहीं मारवाड़ी कॉलेज के राम रोशन को मैन ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया। मैच के बाद रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार बांटे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,005