Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

प्रदेश प्रवक्ता के नेत्तृत्व में किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रदेश प्रवक्ता के नेत्तृत्व में किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
रांची। बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने संघ के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह भारतीय एग्रो इकोनॉमिक्स रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह के नेत्तृत्व में हजारीबाग और रामगढ़ के उपायुक्त को पीएम के नाम ज्ञाापन सौंपा। उनके साथ रामगढ़ में अजय कुमार सिंह, काजल कुमार सेन, जिला प्रभारी धीरेंद्र अग्रवाल जबकि हजाीबाग में अरुण सिंह (संयोजक), सुरेश महतो (महामंत्री) और वकील महतो थे। इस ज्ञापन के माध्यम से किसान संघ ने मांग की है कि किसानों को उनकी उपज की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करायी जाये। बताते चलें कि भारतीय किसान संघ ने 11 अगस्त को एक ज्ञापन सौंपा था, जिसपर प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र का जवाब नहीं आने से निराशा है। पीएम से आग्रह किया गया था कि पीएमओ किसानों की समस्या पर ध्यान दे और किसानहित में विचार करे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाने से किसानों के अलावे किसान संघ में भी निराशाजनक माहौल है। हालांकि किसान संघ ने साफ लहजे में कहा है कि पुन: सकारात्मक कदम उठायी जाये। यदि 10 दिन में कोई आमंत्रण सूचना प्राप्त नहीं होती है तो किसान संघ खेती-किसानी छोड़ सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।
विज्ञापन