Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में चाल धंसी, कई लोग दबे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में चाल धंसी, कई लोग दबे
विज्ञापन

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिले के ईसीएल मुगमा क्षेत्र में स्थित कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में चाल धंसने का मामला शुक्रवार सुबह प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों की दबने की आशंका है। 
जानकारी के मुताबिक अवैध खनन के दौरान एक सौ मीटर पर भू- धंसान हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसा धौड़ा से कुछ दूरी पर हुआ है। इसके कारण धौड़ा जाने वाले कच्चे रास्ते में दरार पड़ गयी है। बताया जा रहा है कि जामताड़ा और पुरूलिया सहित अन्य जगहों से लोग आकर अवैध खनन करते हैं। हादसे के बाद से ही कोलियरी प्रबंधन गोफ को भरने में जुटा हुआ है। घटना के ढाई घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। धनबाद के ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,405