Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नगर निकाय चुनाव : 19 को केंद्रीय समिति की बैठक में रणनीति बनायेंगे आजसू नेता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नगर निकाय चुनाव : 19 को केंद्रीय समिति की बैठक में रणनीति बनायेंगे आजसू नेता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक 19 नवम्बर को रांची स्थित कार्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो करेंगे। 
आजसू प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय समिति की बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों की घोषणा, पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की जायेगी। इस दौरान राज्य के ज्वलंत विषयों पर चिंतन-मंथन किया जाएगा। 
इसमें नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों की हकमारी, जातीय जनगणना, खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति, सरना धर्म कोड, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान तथा हाल ही में विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य सरकार की ओर से पारित किए गए विधेयक मुख्य रूप से शामिल हैं। इस दौरान सदस्यता अभियान तथा जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाएगी। भगत ने बताया कि बैठक में केंद्रीय समिति के सभी सदस्य अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,405