Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मनी लॉन्ड्रिंग : बच्चू यादव की जमानत याचिका खारिज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मनी लॉन्ड्रिंग : बच्चू यादव की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में शुक्रवार को खनन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित बच्चू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी। 
इससे पहले शुक्रवार को हुई सुनवाई में ईडी की ओर से जवाब दाखिल किये जाने के बाद दोनों पक्षों की ओर से बेल पिटीशन पर बहस हुई। बहस के दौरान एक तरफ बच्चू यादव के वकील ने उसे जमानत देने के पक्ष में दलीलें पेश कीं। दूसरी तरफ ईडी के वकील ने बच्चू पर लगे आरोपों को संगीन बताते हुए उसे जमानत नहीं दिए जाने का आग्रह कोर्ट से किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। 
उल्लेखनीय है कि बच्चू यादव को ईडी ने दो बार समन किया था। निजी कारणों का हवाला देते हुए ईडी कार्यालय नहीं पहुंचा था। इसके बाद बच्चू यादव को ईडी ने चार अगस्त को लालपुर से गिरफ्तार किया था। ईडी ने साहिबगंज में 26 जुलाई को दाहू यादव और बच्चू यादव के एक जहाज को जब्त किया था। बच्चू यादव का जहाज बाजार घाट पर लंगर पर खड़ा था, जिसे ईडी ने अटैच कर लिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,167