Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मनी लॉन्ड्रिंग : विधायक ने अदालत से मांगी थाइलैंड जाने की अनुमति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मनी लॉन्ड्रिंग : विधायक ने अदालत से मांगी थाइलैंड जाने की अनुमति
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विधायक कमलेश सिंह ने ईडी कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की गुहार लगाई है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपित विधायक कमलेश सिंह को थाइलैंड जाना है। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उन्होंने अदालत से आग्रह किया है कि उनका पासपोर्ट जारी किया जाये। अधिवक्ता के अनुसार विधायक कमलेश सिंह को पोते का जन्मदिन मनाने के लिए थाईलैंड जाना है। 
उल्लेखनीय है कि मनी लॉन्ड्रिंग के केस में पूर्व मंत्री सह विधायक कमलेश सिंह और उनकी पत्नी मधु सिंह के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया जा चुका है। वहीं, उनके बेटे और बेटी के खिलाफ भी पांच करोड़ 83 लाख 64 हजार 197 रुपये मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने यह आरोप लगाया है कि कमलेश सिंह के मंत्रित्व काल के दौरान उनके बेटे सूर्य सोनल सिंह और उनकी बेटी अंकिता सिंह ने भी मनी लॉन्ड्रिंग की है। हाई कोर्ट ने उनकी जमानत के वक्त पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने का आदेश दिया था। फिलहाल सभी आरोपित जमानत पर हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,404