टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में 22 नवम्बर को होने वाले जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए इसे कैसे सफल बनाएं इस विषय पर मन लगाकर कार्य करें। जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने मण्डल अध्यक्षों से कार्यवृत लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंच संचालन जिला महामंत्री बिनोद नाग एवं धन्यवाद ज्ञापन शशांक शेखर राय ने किया।
बैठक से पूर्व संगठन के पथ प्रदर्शक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का गायन किया गया।
बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष के काशी नाथ महतो, उपाध्यक्ष संजय साहू, कैलाश राम, मंत्री गोपाल स्वर्णकार, लक्ष्मी देवी, राम लखन सिंह, सोशल मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, राजीव कुमार महतो, मण्डल अध्यक्ष सुरेश जायसवाल उपस्थित थे।