Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राजभवन के समक्ष आदिवासी संगठनों का धरना 21 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राजभवन के समक्ष आदिवासी संगठनों का धरना 21 को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। केन्द्रीय सरना समिति और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद 21 नवम्बर को राजभवन के समक्ष धरना देगा। रांची नगर निगम का महापौर पद से अनुसूचित जनजाति (एसटी) से हटाकर अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित करने के विरोध में दिया जायेगा। 
केन्द्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फुलचंद तिर्की ने बताया कि यह निर्णय बैठक में लिया गया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन सौंप कर महापौर अनुसूचित जनजाति के आरक्षित सीट को फिर से लागू करने की मांग की जायेगी। 
मौके पर केन्द्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फुलचंद तिर्की, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा बिमल कच्छप, बाना मुंडा, भुवनेश्वर लोहरा एवं अन्य शामिल थे।

विज्ञापन