Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जल संरक्षण : परियोजना पदाधिकारी को पंसस जीतू ठाकुर ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जल संरक्षण : परियोजना पदाधिकारी को पंसस जीतू ठाकुर ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)।
नदी को प्रदूषित होता देखकर पसंस जीतू ठाकुर ने परियोजना पदाधिकारी भारतीय राष्ट्रीय जलमार्ग प्राधिकरण कनहरी हिल रोड हजारीबाग को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए जल संरक्षण के लिए नदी के जीर्णोद्धार हेतु लिखित ज्ञापन सौपा।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से परियोजना पदाधिकारी को अवगत करवाया कि एनएच-33 चौड़ीकरण के क्रम में बरही से करसो के मध्य में बरही नदी पर पुल का नवनिर्माण किया गया लेकिन पुराने पुल का कुछ अवशेष को ठेकेदार द्वारा छोड़ दिये जाने के कारण पानी का प्रवाह बंद हो गया है। जिसके कारण नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। जबकि उक्त नदी के पानी का उपयोग नहाने के अलावे अन्य कई कार्यो के लिए करते रहते है। साथ ही छठ जैसे पवित्र पर्व में छठव्रतियों को पानी मे रहकर पर्व करना एक कठिन प्रक्रिया है। जिससे उन्हें कई तरह की संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने पदाधिकारी से आग्रह किया कि आप पुल निर्माण कार्य करने वाले कम्पनी को इस बात से अवगत कराते हुवे पुल के नीचे दबे मलबे को साफ करवाया जाए, जिससे उत्पन्न समस्या का हल हो सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,446