Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बरही : बरसोत मुखिया ने असहायों के बीच 150 कंबल का किया वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : बरसोत मुखिया ने असहायों के बीच 150 कंबल का किया वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग।
प्रखंड अंतर्गत बरसोत पंचायत में मुखिया मोतीलाल चौधरी ने पंचायत के 13 वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर गरीब, लाचार, असहाय लोगों के बीच 150 कंबल का वितरण पंचायत सचिवालय में किया।

इस अवसर पर मुखिया मोतीलाल चौधरी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कहा कि समय से जरूरतमन्दों के बीच कम्बल का वितरण होने से गरीबों को सर्दी से राहत मिल जाती है। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता के साथ उनका शुरू से लगाव रहा है। लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से ही पंचायत की जनता ने उन्हें मुखिया बनाया है। कम्बल पाने वालों में मसोमात कौशल्या, मसोमात शांति, चंपा, जीवनी मो यशोदा देवी, पार्वती देवी, मोती रजवार, महेंद्र रजवार, अरुण बक्शी समेत 150 व्यक्तियों को कंबल दिया गया। 

मौके पर मुखिया मोतीलाल चौधरी, पंसस बसंती देवी, उपमुखिया रीता कुमारी, वार्ड सदस्य रामप्रसाद कुशवाहा, नेमनी देवी, फूलकुमारी, अशोक भुइयां, सुधीर कुमार, कृष्णा, ललीता देवी, बसंत रविदास, संगीता देवी, समाज सेवी सुजीत कुमार, राजेश कुशवाहा, सीताराम यादव, पंचायत सचिव नेमधारी महतो, बीआरपी एसडी लीलावती देवी, किरण देवी, आरती देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,208