Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

माइंस संचालकों को बेवजह परेशान किये तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई : उपायुक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
माइंस संचालकों को बेवजह परेशान किये तो होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई : उपायुक्त
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने गुरुवार को भू-अर्जन,भू-हस्तांतरण,आधारभूत संरचना और राजस्व संग्रहण को लेकर जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों, अलग-अलग विभागों के कार्यपालक अभियंताओं और सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने बैठक में आये विभिन्न माइंस के प्रतिनिधियों व आंचलाधिकारियों से आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों का संपादित करने पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि कोई भी राजस्व कर्मचारी माइंस कंपनियों को अनावश्यक परेशान करता पाया गया तो उक्त कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।
उपायुक्त ने एनएच 75 और एनएच 98 के तहत आ रही परेशानियों को दूर करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावे उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए गए। राजस्व संग्रहण की भी समीक्षा की। इस क्रम में खनन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि वार्षिक लक्ष्य 212.78 करोड़ के विरुद्ध अबतक 78.36 करोड़ की वसूली की गयी है।
उत्पाद विभाग को 132 करोड़ वसूली का वार्षिक लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 68 करोड़ की वसूली कर ली गयी है। इसी तरह उन्होंने अवर निबंधक, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय बचत विभाग, नगर निगम, विद्युत सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की गयी। उन्होंनेसभी सीओ को दाखिल-खारिज के आवेदनों को तय समय सीमा में निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,449