Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गुजरात चुनाव : कल से तीन दिनों के दौरे पर जायेंगे पूर्व सीएम रघुवर दास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गुजरात चुनाव : कल से तीन दिनों के दौरे पर जायेंगे पूर्व सीएम रघुवर दास
विज्ञापन

राजनीतिक सभाओं व कई सामाजिक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। यहां वे गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कतारगाम विधानसभा में तीन दिन रहेंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुखभाई मांडवीया भी मौजूद रहेंगे। 

श्री दास स्थानीय नेताओं के साथ बैठक के अलावे राजनीतिक सभाओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा डोर टू डोर कैंपेन में भी हिस्सा लेंगे। पूर्व सीएम रघुवर दास 18 नवंबर को दिन के 3 बजे सूरत पहुंचेंगे। जहां वे 18, 19 और 20 को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन