Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अब लोहरदगा में होगी आइआइटी और नीट की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अब लोहरदगा में होगी आइआइटी और नीट की तैयारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। एससीए मद अंतर्गत जिला प्रशासन लोहरदगा और इंस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाईड न्यूट्रीशन, ब्रांबे, रांची के बीच एमओयू किया गया। सांसद सुदर्शन भगत ने लोहरदगा जिले में नीट व जेईई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए डीएमएफटी मद से होमी जहांगीर कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। 
मौके पर सांसद ने कहा कि अब लोहरदगा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं, जो मेडिकल व इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें लोहरदगा जिला में ही तैयारी करायी जायेगी। नीट व जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए लोहरदगा जिला में अब होमी जहांगीर भाभा कोचिंग सेंटर में तैयारी करायी जायेगी। यह यहां के छात्र-छात्राओं के सुअवसर प्रदान किया जा रहा है कि इसी जिला में रहकर तैयारी की जा सकेगी। 
उपायुक्त ने कहा कि लोहरदगा जिला के युवक-युवतियों के लिए एक ऐसा कोर्स उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया था कि उसकी मान्यता पूरे भारत में हो। यहां के 40 छात्र-छात्राओं को इंस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाईड न्यूट्रीशन, ब्रांबे, रांची भेजा जायेगा, जहां उन्हें होटल प्रबंधन की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। 
पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने कहा कि जीवन में कोई कार्यशाला या कोई कार्यक्रम आपके अनुभव को बदल देता है। आप इस कार्यशाला से जब लौटें तो अपना कोई अनुभव लेकर लौटें जो जीवन में बदलाव लेकर आए। जिला प्रशासन द्वारा यहां के छात्र-छात्राओं के लिए ऐसे कार्य किये जा रहें जो सराहनीय है। कार्यक्रम में डीपीओ अरुण सिंह, आईएचएम ब्रांबे, रांची के प्रिंसिपल रूपेश कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,285