Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सीएम ईडी कार्यालय से आयेंगे, तभी हमलोग हटेंगे : अनूप सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीएम ईडी कार्यालय से आयेंगे, तभी हमलोग हटेंगे : अनूप सिंह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बेरमो के कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने कहा है कि एक साजिश के तहत हमारे नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भाजपा के षड्यंत्र को बेनकाब करने का काम कर रहे हैं। आज यहां जमा लोग बता रहा है कि मुख्यमंत्री को राज्य की जनता का पूरा समर्थन मिला हुआ है। 
मुख्यमंत्री आवास के बाहर बने मंच से गुरुवार को विधायक कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अनूप सिंह ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। अनूप सिंह ने कहा कि चाहे शाम हो जाए रात या फिर कल सुबह, जब तक हमारे नेता ईडी कार्यालय से वापस नहीं आते हैं तब तक हम लोग डटे रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस, राजद और झामुमो के विधायकों के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,634