Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : अनियमितता और राशन गबन के आरोपी डीलर पर केस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : अनियमितता और राशन गबन के आरोपी डीलर पर केस
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के निर्देश पर गुरुवार को हैदरनगर के मोकहर कला के राशन डीलर नागेंद्र सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। गड़बड़झाला की जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने प्रशिक्षु आईएएस श्रीकांत विसपुते व प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज ठाकुर से राशन डीलर की जांच करवायी। 
जांच में पाया गया कि कई लाभुकों का दो अलग-अलग राशन कार्ड निर्गत किया गया है, जिसमें एक कार्ड से लाभुक को राशन दिया जाता है जबकि दूसरे कार्ड के माध्यम से डीलर द्वारा अपवाद पंजी के जरिए आफलाइन मोड से राशन निकाल लिया जाता है, जो प्रथम दृष्टया अनियमितता और गबन प्रतीत होता है। इसके पश्चात उपायुक्त ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,472