Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ईडी के समन पर सीएम हेमंत बोले- मैं भी उनसे पूछूंगा कि आखिर यह कार्रवाई क्यों...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ईडी के समन पर सीएम हेमंत बोले- मैं भी उनसे पूछूंगा कि आखिर यह कार्रवाई क्यों...
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल रमेश बैस पर विपक्ष को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री गुरुवार को ईडी आॅफिस जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं ईडी वालों से भी पूछूंगा यह कार्रवाई क्यों। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने एक पत्र ईडी को भेजा है। किस तरह से 1000 हजार करोड़ घोटाले का मामला सामने आया है। सालाना राज्य को 1000 हजार करोड़ की आमदनी भी खनन से नहीं होती है। ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि हमलोग देश छोड़ कर भाग रहे हैं। लेकिन आज तक कोई राजनेता देश छोड़ कर नहीं भागा है, सिर्फ कारोबारी भागते हैं। 
उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बयान के बाद ईडी का समन जारी होना, ऐसा प्रतीत होता है कि राज्यपाल किसी राजनीति पार्टी से तालुक रखते हैं। देश के लोकतंत्र का सम्मान होना चाहिए। देश की एजेंसियों को भी निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,857