टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी को लेकर झामुमो में खलबली मची हुई है। इसे लेकर झामुमो ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहा है। रांची के मोरहाबादी मैदान में झामुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। मोरहाबादी मैदान में झामुमो कार्यकर्ता बैंक्वेट हॉल में रूके हुए हैं, उनके लिए यहां पर तीन वक्त के खाने की व्यवस्था की गयी है।
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के लिए ये तमाम व्यवस्थाएं कराई है। गढ़वा, विश्रामपुर, पलामू और भवनाथपुर के अलावा अन्य जिलों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। ईडी की कार्रवाई का विरोध करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम रांची पहुंचा है।
एबीएन संवाददाता ने इस बैंक्वेट हॉल का जायजा लिया और झामुमो कार्यकर्ताओं से बात की।