Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

ईडी दफ्तर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पूछताछ के दौरान सुरक्षा परिसर छावनी में तब्दील

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ईडी दफ्तर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पूछताछ के दौरान सुरक्षा परिसर छावनी में तब्दील
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। ईडी के दफ्तर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ होगी। इसको लेकर रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ईडी की गेट से लेकर हिनू चौक तक सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। रांची जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ की टीम ने भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी है। 

रांची पुलिस ने ईडी ऑफिस की सुरक्षा के लिए 200 जवानों को तैनात किया है। वहीं सीआरपीएफ की एक टीम पूर्व से ही ईडी दफ्तर में तैनात है। हेमंत सोरेन ईडी के दफ्तर में अधिकारियों के सवालों का जवाब देने के लिए पहुंचने वाले हैं। 1000 करोड़ से अधिक अवैध खनन के जरिए हुई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ की जायेगी। 

ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए तकरीबन 200 सवालों की एक सूची तैयार की है। ईडी ने 3 नवंबर को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन किया था, लेकिन तब मुख्यमंत्री ने तीन हफ्तों का वक्त मांगा था। बाद में दोबारा मुख्यमंत्री को समन कर 17 नवंबर को हाजिर होने को कहा गया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,163