Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हत्या मामले का बलियापुर पुलिस ने किया उद्भेदन, दो की गिरफ्तारी, अन्य फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हत्या मामले का बलियापुर पुलिस ने किया उद्भेदन, दो की गिरफ्तारी, अन्य फरार
विज्ञापन

टीम एबीएन, बलियापुर/धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र के प्रधानखंता पंचायत स्थित गोपीनाथडीह आदिवासी टोला में मंगलवार की सुबह 24 वर्षीय पार्थो बनर्जी उर्फ बाटुल बनर्जी नामक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति देखते ही प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई गई थी। मृतक के परिवार जनों की ओर से प्राप्त लिखित प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलियापुर थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने 24 घंटे के अंदर मामले का उद्भेदन कर लिया। 

उद्भेदन उपरांत प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि प्रधानखंता नारायण कुल्ही निवासी मृतक पार्थो बनर्जी उर्फ बाटुल बनर्जी को शेखर हांसदा, विजय हांसदा एवं बादल गोराई ने गोपीनाथडीह आदिवासी  टोला बुलाया था। जहां शराब का सेवन किया गया। इस दौरान आपस में ही बकझक होने लगा। साथ में आरोपियों का कहना है कि पार्थो बनर्जी गलत नजर से उनकी पत्नी को देखा करता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि लाठी और चप्पल से पार्थो को मारा गया था जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद घर के ही बाथरूम में लाठी एवं चप्पल को छुपा दिया गया था और घर से कुछ ही दूरी पर उसके शव को सोमवार की रात में ही फेंक दिया। फिलहाल, आरोपियों के अपराध स्वीकार कर लेने के बाद शेखर हांसदा एवं विजय हांसदा को जेल भेजा जा रहा है। वहीं बादल गोराई घटना के बाद से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,935