Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाघमारा : दो बाइकों की टक्कर में फेरीवाला समेत चार गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाघमारा : दो बाइकों की टक्कर में फेरीवाला समेत चार गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, बाघमारा/ रांची। जिले के हरिणा में पेट्रोल पम्प के पास दो बाइक सवारों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बताते चलें कि एक फेरीवाला बाइक से कपड़ा बेचकर वापस अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक तेजी से आ रहे थे। जिन्हें देख फेरीवाले ने अपने बाइक की गति धीमी कर दी। बावजूद युवकों ने फेरीवाले की बाइक में जबरदस्त टक्कर मारी। जिससे उक्त सभी चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। फेरीवाला को सबसे ज्यादा चोट लगी है। तीन युवक बेहोश पड़े हुए थे और एक युवक होश में था। एक की आंखों में शीशा घुस गया है। एक के मुंह में चोट लगने के कारण दांत टूट गये। नाक में भी चोट आई है। एक का सिर फट गया। चारों युवकों को बहुत ज्यादा चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। उसके पहले ही स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना शाम करीब 4:30 से 5:30 के बीच की बतायी जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,770